गिरीडीह : कुख्यात अपराधी उमेश गिरी हथियार के साथ गिरफ्तारNotorious criminal Umesh Giri arrested with weapon

गिरीडीह : पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र स्थित बीसमाईल जंगल से न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा के सरगना उमेश गिरी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है। उमेश गिरी लेवी, रंगदारी, हत्या सहित कई घटनाओं को लेकर में वांछित था। उमेश पर बोकारो और हजारीबाग में भी कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। गिरफ्तारी के संबंध में एसपी अमित रेनू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उमेश एनएसपीएम संगठन का मास्टरमाइंड है। संगठन के नाम पर व्यवसायियों को डराकर लेवी वसूलने का काम किया जा रहा था। गिरीडीह, बोकारो और हजारीबाग सहित बिहार, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र पुलिस भी उमेश गिरी को पकड़ने में लगी हुई थी। बीते 27 सितंबर को उमेश के कई करीबियों की गिरफ्तारी की गई। इधर, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उमेश गिरी बगोदर थाना क्षेत्र के गोरहर में देखा गया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ नौशाद आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर उमेश गिरी को गिरफ्तार कर लिया।

By Admin