हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और घरों में तिरंगा लहरायें : उपायुक्त

साहिबगंज : समाहरणालय परिसर में बुधवार को उपायुक्त राम निवास यादव द्वारा पलाश झंडा बिक्री केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही उपायुक्त ने झंडों की गुणवत्ता देखी एवं दीदियों को अधिक से अधिक झंडा बिक्री करने के लिए प्रेरित किया।

जिले के सभी 09 प्रखंडों में जेएसएलपीएस को 10,000 झंडा बिक्री का लक्ष्य दिया गया है। यह 10000 झंडे उधवा प्रखंड की रुकैया आजीविका सखी मंडल समूह द्वारा निर्मित किया गया है। जिसकी बिक्री समाहरणालय परिसर स्थित पलाश झंडा बिक्री केंद्र में आज से की जा रही है। यहां पर आम जन ₹18 की दर से झंडा क्रय कर सकते हैं झंडे का साइज 16×24 रहेगा।

इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि भारत एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त है इसके तहत जिले को पर्यटन विभाग की ओर से 1,30,000 झंडा उपलब्ध कराया है भारत एवं राज्य सरकार द्वारा आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है।
उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि वह अपने अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक झंडा लहराए और गौरान्वित महसूस करें।

जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए गए झंडे सभी 09 प्रखंडों में उपलब्ध कराए जा चुके हैं। कोई व्यक्ति या एनजीओ झंडा वितरित करने की पहल करते हैं तो वह अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर झंडा प्राप्त कर सकते हैं।

By Admin

error: Content is protected !!