रामगढ़: जिला के भुरकुंडा ओपी परिसर में सोमवार की सुबह एक पुलिसकर्मी का शव पेंड़ पर फंदे से झूलता हुआ पाया गया।

जानकारी के अनुसार रसोईये का काम करनेवाले जलवाहक बीरबल ने रविवार की रात फंदे से झूकर आत्महत्या कर ली। सुबह पेड़ से लटकता शव देखकर मामले की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई।

घटना की जानकारी पर रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे सहित अन्य अधिकारी भुरकुंडा ओपी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना के सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया गया है। वहीं घटना के संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस घटना के संबंध में फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है।

By Admin

error: Content is protected !!