रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंची हैं। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम 04:50 बजे राष्ट्रपति का आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सूबे के कई आलाअधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। यहां से राष्ट्रपति का काफिला राजभवन के लिए निकला।
बताते चलें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। राजधानी रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है।
Image courtesy social media