रांची: आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से रांची जिले के नगड़ी और रातु थाना परिसर में 8 जुलाई को जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लिया गया है।
नगड़ी थाना में डीएसपी भी रहेंगे मौजूद
नगड़ी थाना परिसर में शिविर सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। इसमें पुलिस उपाधीक्षक अजय आर्यन भी उपस्थित रहेंगे। पुलिस का उद्देश्य ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की शिकायतों को मौके पर सुनकर उनका यथासंभव त्वरित निष्पादन करना है। थाना क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के साथ शिविर में पहुंचें।
रातु थाना में शांति समिति से सहयोग की अपील
रातु थाना परिसर में भी सुबह 11:00 बजे शिविर लगाया जाएगा। थाना प्रभारी ने क्षेत्र की शांति समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं और जरूरतमंद लोगों को शिकायत लेकर आने के लिए प्रेरित करें।
संवाद और विश्वास बढ़ाने की पहल
पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत करना, स्थानीय समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना तथा कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाना है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।
