रामगढ़: भुरकुंडा लोकल के मुद्दे पर गुरुवार को रैयत विस्थापित रोड सेल समिति की बैठक देवरिया बस्ती में हुई। जिसकी अध्यक्षता जयवीर मुंडा और संचालन राकेश मुंडा ने किया। बैठक में भुरकुंडा लोकल सेल चालू कराने और रैयत विस्थापितों द्वारा संचालन कराए जाने को लेकर चर्चा की गई। कहा गया कि सीसीएल प्रबंधन से भुरकुंडा लोकल चालू कराने और सेल संचालन का जिम्मा रैयत-विस्थापितों को देने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी। मांग पूरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। 

वहीं बताया गया कि समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते छह मई को सीसीएल भुरकुंडा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी से मुलाकात की। वार्ता के दौरान परियोजना पदाधिकारी ने चारों विस्थापित गांव बलकुदरा, कुरसे, देवरिया और दुंदुवा के रैयत विस्थापितों की आपसी सहमति बनने पर लोकल चालू करने की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया है।

मौके पर पूर्व जिप सदस्य झरी मुंडा, मेघनाथ मुंडा, सुनील मुंडा, छोटू बेदिया, पारसनाथ मुंडा, हितलाल मुंडा, सुनीता देवी, ऊषा देवी,पाचो देवी, तारों देवी, लीलावती देवी, बसंती देवी, संदीप मुंडा, शंकर मुंडा,सरयू मुंडा, मंगलेश मुंडा, किशोर करमाली, राजेंद महली सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!