रामगढ़ : आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को स्थापना दिवस जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी की अध्यक्षता और अनुज तिवारी के संचालन में मनाया गया। अवसर पर मुख्य रूप से आजसू समर्थित नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य धनेश्वर महतो उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ वीर शहीद सिद्धो-कान्हू और आंदोलनकारी विनोद बिहारी महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर केक भी काटा गया। आजसू रामगढ़ जिला के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि झारखंड राज्य के वीर शहीदों और आंदोलनकारियों ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने के लिए आजसू संकल्पित है। आजसू राज्य की भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक न्याय और विकास पहुंचाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। अवसर पर  महेंद्र मोदी, किशुन राम मुंडा, नीरज मंडल, दयासागर प्रसाद, बबलू करमाली, देवधारी महतो, सुरेंद्र महतो, राजेश महतो, विभन सिंह, राजेश गोयंंका, करण कुमार, मोहरलाल महतो, ललन सिंह, हरेश राय, अरुण अग्रवाल, संजय बनारसी, अखलेश पिंगले, बबलू मोदी, धर्मेंद्र भोपाली, देवा महतो, मनोज कुमार, अमरदीप राम, डब्लू करमाली, बबलू करमाली सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!