रांची : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रांची-टाटा मुख्य मार्ग से डोडा (अफीम का सूखा छिलका/लकड़ी) लदा एक टाटा 407 ट्रक जेएच01एक्स1960 जब्त किया है। जबकि डोडा तस्कर भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को राईसा मोड़ स्थित कपिला ढाबा के समीप 407 ट्रक में डोडा लदे होने की सूचना मिली। जिसपर वरीय पुलिस अधीक्षक ने एसपी ग्रामीण रांची को निर्देशित किया। एसपी ग्रामीण रांची द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। छापेमारी के लिए टीम पहुंची। जहां पुलिस को आता देख तीन तस्कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक पर 38 प्लास्टिक के बोरे में लगभग 666 किलोग्राम डोडा बरामद किया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। नामकुम थाना कांड संख्या-184 / 22. दिनांक 21.0622 धारा-15(C) / 18 (b ) / 25 / 29 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
छापामारी दल में नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम राँची, पुनि० सुनील कुमार तिवारी, थाना प्रभारी नामकुम, पुअनि० अनिमेष शान्तिकारी, पुअनि० आकाश कुमार,, जवाहर लाल मुण्डा, राकेश कुमार शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!