माइंस रेस्क्यू स्टेशन रामगढ़ कमेटी का हुआ गठन |
अध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह और सचिव संजय गोराई बने
रामगढ़: राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की बैठक सोमवार को माइंस रेस्क्यू स्टेशन में हुई। जिसमें मुख्य रूप से यूनियन के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सह सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य राजेश कुमार सिंह, सीसीएल सचिव ललन प्रसाद सिंह, बी.एंड.के सह कथारा एरिया सचिव विजय सिंह, एन.के. एरिया सचिव सुनील कुमार सिंह, एन.के. एरिया कार्यकारी अध्यक्ष राघव चौबे, बरका-सयाल एरिया अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, बरका-सयाल एरिया सचिव देवेंद्र सिंह सेंट्रल हॉस्पिटल नई सराय सचिव अजय कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से माइंस रेस्क्यू स्टेशन, रामगढ़ में राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के की कमेटी का गठन किया गया। जिसमें निर्भय कुमार सिंह अध्यक्ष, संजय कुमार गोराई सचिव, रवि कुमार पासवान कार्यकारी अध्यक्ष, केशव राम उपाध्यक्ष, सुधांशु मिश्री उपसचिव, भगीरथ महतो उपसचिव, नारायण मंडल कोषाध्यक्ष और मीरा देवी संगठन मंत्री मनोनीत की गई।
वहीं कमेटी सदस्यों में राजू कच्छप, प्रताप कुमार सिंह, उज्ज्वल कुमार कर्माकर, जैकी कुमार, प्रयाग महतो, बासुदेव मांझी, धीरज राउत, महेंद्र मांझी, मृत्युंजय घासी, रेणु देवी, पप्पू बेदिया, सहदेव बेदिया, कुमार टोप्पो, किशोर कुमार, जड्डू साव, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार, आशीष कुमार सिंह शामिल हैं।