पलामू: राष्ट्रीय मौर्य सेना पलामू ने सिगरा अमानत नदी किनारे भव्य मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय मौर्य सेना के जिलाध्यक्ष मुकेश कांत मेहता एवं संचालन संयोजक दिलीप मेहता और सुनील मेहता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मौर्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश मेहता, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो, उपेंद्र कुशवाहा, देवेंद्र मेहता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा) लव मेहता उपस्थित थे।
मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मौर्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश मेहता ने कहा कि समाज को एक दशा और दिशा बदलने के लिए कृत संकल्पित है।अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश में अपने समाज को एकजुट कर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मौर्य सेना की कार्य शैली से प्रभावित होकर कई लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। राष्ट्रीय मौर्य सेना के पदाधिकारियों ने नये सदस्यों को माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाया।
मौके पर राष्ट्रीय मौर्य सेना के राष्ट्रीय महासचिव रवि रंजन मेहता, उपाध्यक्ष लव मेहता, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र मेहता, संरक्षक चंदन मेहता, नागेंद्र मेहता, बिमलेश मेहता, नंदकिशोर मेहता, जिला उपाध्यक्ष जनेश्वर मेहता, राजा महतो, परशुराम मेहता, मुखिया मनदीप मेहता, निर्मल मेहता, परम देव सिंह, आशीष मेहता, रितेश मेहता, अमरेश वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।