उरीमारी (हजारीबाग): सयाल अंबेडकर मैदान में अंबेडकर जयंती पर भारत भारती के बच्चों के द्वारा नृत्य एवं नाटक एक से एक बढ़कर प्रस्तुत किया गया। जिसे लेकर बुधवार को सद्भावना समिति सयाल द्वारा भारत भारती विद्यालय में स्कूल के सचिव गोपाल यादव की उपस्थिति में सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव द्वारा बच्चों को मिठाई खाने के लिए नगद 1100 का पुरस्कार भी दिया गया। इस दौरान सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
अवसर पर समिति का संरक्षक वीरेंद्र पासवान ओम प्रकाश सिंह रामविलास यादव अर्जुन सिंह संजय शर्मा सद्भावना समिति सयाल के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सचिव पिंटू सिंह, चंद्रभान सिंह, विनोद कुमार, संतु सिंह, शशि पासवान, भूषण शर्मा, कुमार संजय श्रीवास्तव, जसीम अंसारी, उदय कुमार मेहता, अनूप साह सहित मौजूद थे।