गिरीडीह : उत्क्रमित मध्य विद्यालय पूरनीडीह, सरिया में विभागीय निर्देशानुसार आजादी के 75 वर्षगांठ के तहत अमृत महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। मौके पर पंचायत की मुखिया सुनीता कुमारी ने विद्यालय के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाले गए जागरूकता साइकिल रैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंचायत में इस तरह की गतिविधि होते रहना चाहिए। जिससे की ग्रामीणों में जागरूकता बढ़े। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। जो विद्यालय से पासवान टोला, भुईयां टोला, मुस्लिम टोला होते हुए वापस विद्यालय पहुंच समाप्त हो गई। इस दौरान आजादी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

मौके पर मुख्य रूप से पूरनीडीह पंचायत के मुखिया सुनीता कुमारी, पूर्व मुखिया सुनील कुमार, पंचायत सेवक तुलसी पंडित, रोजगार सेवक कौलेश्वर वर्मा, वार्ड सदस्य संगीता कुमारी, महादेव पासवान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंद किशोर भुईयां, उपाध्यक्ष सीमा वर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विरेन्द्र कुमार, शिक्षक अरुण कुमार कुशवाहा, बालेश्वर टूडू, प्रतिमा कुमारी, शंकर पासवान, संयोजिका पार्वती देवी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!