पलामू को हराकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिउर की टीम ने जीता खिताब 

रामगढ़:  खेलो झारखंड के तहत रांची में आयोजित गर्ल्स अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता 2024-25  में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिउर ने विजेता का खिताब हासिल किया है। विद्यालय में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इससे पूर्व सोमवार को विजेता छात्राओं की वापसी पर कंडेर पंचायत में ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। साथ ही छात्राओं की इस उपलब्धि पर पटाखे फोड़कर हर्ष जताया गया

बताया गया कि प्रतियोगिता के फाइनल में पलामू की टीम को पछाड़ कर विद्यालय की छात्राओं ने खिताब हासिल किया है। वहीं प्रतियोगिता के पहले राउंड में टीम ने बोकारो, दूसरे राउंड में गुमला, तीसरे राउंड में रांची और सेमीफाइनल में सरायकेला को हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी।

मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार, मुखिया रविंद्र करमाली,  पूर्व मुखिया देवचरण राम, समाजसेवी महेश रजवार, आशीष, मंटू , राजेश, शिक्षक रामप्रकाश महतो, धनेश्वर राम, किशोरी महतो,  राजीव, सुभाष, दीपक, मो. शहाबुद्दीन सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!