• चार दिनों में दूसरी बार दुकान को बनाया निशाना

भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा कोयलांचल में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो चले हैं। चोरों ने बीती रात थाना चौक के निकट ओम भंडार राशन दुकान में फिर एकबार एस्बेस्टस शीट तोड़कर चोरी की है। सुबह दुकान संचालक विनय कुमार ने गुरुवार की सुबह दुकान खोला तो चोरी की जानकारी मिली। उसने बताया कि दुकान से तकरीबन पांच सौ रुपए नकद सहित अन्य सामान की चोरी की गई है। हालांकि पूर्व में हुई घटना के बाद दुकानदार ने सीसीटीवी लगवा लिया, जिससे बीती रात हुई घटना कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर को दुकान खंगालते देखा जा रहा है। दुकान संचालक ने भुरकुंडा ओपी में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बताते चलें कि पिछले चार दिनों में दूसरी बार इस दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पूर्व बीते सोमवार को ओम भंडार सहित मेन रोड पर दो अन्य दुकानों में भी चोरी की गई थी। वहीं बीते 15 दिनों के अंदर भुरकुंडा में चोरी की 10 घटनाएं प्रकाश में आ चुकी हैं। जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा जा रहा है। 

By Admin

error: Content is protected !!