रिपोर्ट- एस. अंसारी 

रांची: राहे थाना क्षेत्र अंतर्गत पारमडीह टुंगरीटोला में युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। हत्याकांड में तीन युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभियुक्तों में रमन दास उर्फ रामदूत, फागु तेली और षष्टी कुमार दास शामिल हैं। जिनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फरसा, स्पलैंडर बाइक और मोबाइल बरामद किया है। मृतक की पहचान सिल्ली थाना क्षेत्र के गोड़ा निवासी कंचन महतो के रूप में हुई है।

इस संबंध में एसपी रांची ग्रामीण गौरव गोस्वामी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि राहे थाना क्षेत्र के पारमडीह टुंगरीटोला में युवक की हत्या कर दी गई थी। कांड का अनुसंधान करते हुए रमन दास उर्फ रामदूत, फागु तेली और षष्टी कुमार दास को गिरफ्तार किया गया। अपने स्वीकारोक्ति बयान में अभियुक्तों ने बताया कि वे लूटपाट की योजना बना रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में मृतक कंचन महतो से उनका विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, कहासुनी और गाली-गलौज के बाद गुस्से में आकर आरोपियों ने फरसा से हमला कर कंचन महतो की हत्या कर दी और फरार हो गए। हालांकि गौरव गोस्वामी ने कहा कि फिलहाल अनुसंधान जारी है और अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!