रामगढ़:  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी पनेश्वर कुमार के समर्थन में शनिवार को बाइक रैली निकाली जाएगी। जिसमें पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो शामिल रहेंगे। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा इकाई रामगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य और बड़ी संख्या में समर्थक भाग लेंगे।

बाइक रैली मुख्य रूप से बंजारी नगर से आरंभ होते हुए सुभाष चौक, टायर मोड, पटेल चौक, गंडके घाटी, गोडातु, जामसिंह चौक, दुलमी बाजार, प्रियातु चौक, बुध बाजार, बोंगसावरी, वीरहोन्हे, सिकनी मोड, चितरपुर बाजारटांड, बारलोंग, निर्मल महतो चौक कोठार तथा गोबरदरहा चौक पर संपन्न होगी। रमेश महतो ने कहा कि झारखंड का विकास टाइगर जयराम महतो ही कर सकते हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा से राज्यवासियों की उम्मीदें जुड़ गई हैं और लोग परिवर्तन चाह रहे हैं।रैली के माध्यम से रामगढ़ विधानसभा की जनता से इस बार निश्चित तौर पर बदलाव करने की अपील की जाएगी।

 

By Admin

error: Content is protected !!