उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में क्षेत्रीय सचिव राजू यादव के नेतृत्व में पंचायत अध्यक्ष सीताराम की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमे शनिवार को बड़कागांव के हाई स्कूल में आहूत कल्पना मुर्मू सोरेन के चुनावी कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभा में पंहुच कर सभा को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
मौके पर विस्थापित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेसरा, पोटंगा पंचायत के मुखिया चरका करमाली, डॉ. जीआर भगत, गणेश राम, संजय यादव, चंदू जायसवाल, ओम प्रकाश राम, जतरू मांझी, रघुपति यादव, सिगू मांझी, मन्नू टुड्डू, दीपक यादव, सिकंदर, बबलू यादव, रविन्द्र यादव, रमेश यादव ,राजू, मो बुधन, मो जलील, मो मिस्टर, मो. सेराज, अश्मित करमाली, प्रमीण त्रिवेणी साव, पूरण मांझी, सिबु ठाकुर, कुल्लू प्रजापति, राधे श्याम रजक ,पप्पू यादव, बिनोद प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे