भुरकुंडा (रामगढ़): श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को 12वें वेतन समझौते को लेकर भुरकुंडा में बांसगढ़ा माइंस पर पिट मीटिंग की। जिसकी अध्यक्षता अशोक गुप्ता और संचालन लखेंद्र राय ने किया। पिट मीटिंग के माध्यम से जेबीसीसीआई-12 का गठन कर जल्द से जल्द वेतन समझौता करने की मांग की गई। साथ ही चार लेबर कोड को वापस लेने की मांग भी दोहराई गई। वक्ताओं ने कहा कि जेबीसीसीआई-11 की कार्य अवधि समाप्त हो गई, बावजूद इसके जेबीसीसीआई-12 का गठन नहीं किया गया। केंद्रीय कोयला मंत्रालय की लापरवाही से मजदूरों के 12वें वेतन समझौते पर ग्रहण लग गया है। कहा गया कि केंद्रीय कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया के प्रबंध निदेशक जल्द से जल्द मजदूर हित में जेबीसीसीआई 12 का गठन कर वेतन समझौते को लागू करें। साथ ही देश में लागू चार लेबर कोड को अविलंब वापस लिया जाए।

पिट मीटिंग में नरेश मंडल, संजय वर्मा, संजय मिश्रा, विकास कुमार, रामाकांत दुबे, किरण सिंह, नौशाद हुसैन, अशोक राम, सत्यनारायण ठाकुर, पप्पू सिंह, सुशील सिंह, वासुदेव उरांव, छोटेलाल बेदिया, शैलेंद्र सिंह, अनुज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

सौंदा ‘डी’ में संयुक्त मोर्चा ने मनाया मांग दिवस

सौंदा ‘डी’ में संयुक्त मोर्चा ने बुधवार को परियोजना कार्यालय के समक्ष मांग दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एरिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य संजय यादव ने की। अवसर पर 12वां जेबीसीसीआई का जल्द गठन करने और चार लेबर कोड को रद्द करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में दशरथ कुरमी, सुशील सिंह, राधिका सिंह, राजगिरी चौधरी, दिलीप जायसवाल, परदेसी नोनिया, संजय राय, गुरदयाल ठाकुर, दिलीप देवघरिया, जितेंद्र राम, रंजीत मिश्रा, अब्बास मियां, प्रमोद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!