बड़कागांव: विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी-पोटंगा की बैठक उरीमारी कांटाघर के प्रांगण में बुधवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता कानू मरांडी एवं संचालन महादेव बेसरा ने किया। बैठक में विस्थापित गांव टोला के मूलभूत सुविधाओं के साथ रोजी रोजगार पर चर्चा किया गया। जिसमें लोकल सेल में ज्यादा से ज्यादा गाड़ी लगाने एवं पर्याप्त मात्रा में कोयला आपूर्ति करने की बात हुई।

बैठक में विस्थापित संघर्ष मोर्चा उरीमारी/पोटंगा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने निंदा करते हुए कहा कि विस्थापित संघर्ष मोर्चा विस्थापित क्षेत्र के बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार दिलाने की बात करती है, लोकल सेल व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने की बात नहीं करती है, बल्कि तीनों लोकल सेल व्यवस्था उरीमारी, बिरसा और न्यू बिरसा सेल व्यवस्था शांतिपूर्ण तरीके से संचालित रहे इसकी कामना करती है।

कहा कि पिछले दिनों जो सेल संचालन समिति उरीमारी पर विस्थापित समिति उरीमारी ने आरोप लगाया है। वह बेबुनियाद है, बल्कि विस्थापित संघर्ष मोर्चा की ओर से रोजगार की मांग करते हुए नॉर्थ उरीमारी रेलवे साइडिंग में प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में विस्थापित टोला हेसाबेड़ा, पिंडरा, रोहनगोड़ा, उरीमारी, गंधौनिया, भुरकुंडवा और तिलैया के बेरोजगार लोग शामिल थे। विस्थापित संघर्ष मोर्चा विस्थापित बेरोजगार लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रबंधन से मांग करते रहेंगी।

मौके पर मुख्य रूप से चरका करमाली, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, दशाराम हेम्ब्रोम, तालो बेसरा, सिगू हेम्ब्रोम, जतरू बेसरा, वासुदेव सोरेन, सुखदेव सोरेन, मन्नाराम हांसदा, सीतामुनी देवी, फूलमति देवी, फुलमनि देवी, तेतरी देवी, शांति देवी, किशन किस्कू, सनोज हेम्ब्रोम, मनोज हेम्ब्रोम, नरेश सोरेन, मनीष हेम्ब्रोम, देवा हेम्ब्रोम, अर्पण हेम्ब्रोम, दीपक हेम्ब्रोम, मुकेश बेसरा, राजेश बेसरा, अर्जुन बेसरा, प्रकाश बेसरा, चंद्र बेसरा, सूरज बेसरा, रविंद्र बेसरा, सुशांत बेसरा, प्रशांत, राजेश सोरेन, सोनू सोरेन, आकाश मरांडी, अजय बास्के, राजू किस्कू, संजय कुमार, संतोष हेम्ब्रोम, शंकर टुडू, अजय मांझी, अनिल बेसरा, सुनील टुडू, सुधीर सोरेन, नंदू पवारिया, सुनील कुमार सोरेन, संदीप सोरेन, राहुल बेसरा, प्रेम हेम्ब्रोम, विशाल मरांडी, राज हेम्ब्रोम, राजेंद्र हेम्ब्रोम, विक्की पवारिया, रामकिशन मांझी, नरेश मांझी, सिकंदर मांझी, गुड्डू मांझी, तालो हेम्ब्रोम, शिव उरांव, बहादुर मांझी, संतोष मांझी, अमित किस्कू, उमेश किस्कू, रमेश मांझी, शनिचरवा टुडू, दीपक हेम्ब्रोम, दिनेश सोरेन, तालो सोरेन, छोटू सोरेन, विश्राम मांझी, आनंद सोरेन, सुनील सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे

By Admin

error: Content is protected !!