• जलापूर्ति के मद्देनजर चिन्हित किए गए पांच ड्राई जोन
• योजना स्थल और खराब जलमिनार का किया निरीक्षण
रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज द्वारा जारी किए गए निर्देश के आलोक में भुरकुंडा पंचायत भवन में गुरुवार को जलापूर्ति शिविर लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया अजय पासवान ने की। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रह्मानंद पाठक, पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता रोहित उरांव, पंचायत सचिव सावित्री कुमारी, कनीय अभियंता मनरेगा अविनाश करमाली, जल सहिया खुशबू कुमारी सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

शिविर के दौरान पंचायत में जलापूर्ति की समस्यायों के निदान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिसके आधार पर पंचायत में पांच ‘ड्राई जोन’ चिन्हित किए गए। साथ ही 13 चापानल, 7 जलमीनार और टैंकर रिपेयरिंग हेतु जिला प्रशासन को प्रतिवेदन देने पर सहमति बनी। इसके साथ ही पंचायत भवन परिसर में योजना स्थल और हॉस्पिटल कॉलोनी में खराब पड़े जलमिनार का निरीक्षण किया गया। बताया जाता है कि भीषण गर्मी के मद्देनजर जलापूर्ति की समस्यायों को देखते हुए निराकरण हेतु विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाया जा रहा है और जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पहल की जा रही है। 
शिविर में उप मुखिया संजीत राम, लाली करमाली, गीता दास, पंचायत सहायक कामिनी कुमारी, सरिता कुमारी मुंडा, नंदिता घोष, लीलावती देवी, चंपा देवी, कैली देवी, बलवंती देवी, सोहराय राम, अतिउल्लाह खां, जितेंद्र कुमार, मेहरून निशा, जेतुन निशा, शमीना खातून, मोहम्मद मुर्खुजा, सुनीता देवी, गायत्री देवी, पदुम देवी, रिजवान अंसारी, गंगिया देवी, मंजरी देवी सहित कई महिला-पुरूष मौजूद थे।
