रामगढ़: बासल थाना क्षेत्र में बीते दिनों ट्राली समेत चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के कैथा मोड़ से बरामद कर लिया है। मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से ब्रेजा कार और मोबाइल जब्त किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बासल थाना में बीते 4 भी को ट्राली समेत ट्रैक्टर की चोरी कर लेकर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। चोरी को लेकर अनुसंधान जारी था। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली की चोरी गई जॉन डीयर ट्रैक्टर और उसकी ट्रॉली कैथा मोड़ के निकट छिपाकर रखी गई है।
सूचना का सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ने सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पुलिस पतरातू के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम द्वारा कैथा मोड़ के पास छापेमारी की। जिसमें जॉनडियर ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नंंबर JH01DN 8266, ट्रोली सहित बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही घटना में शामिल तीन अभियुक्त सुनील कुमार, बिलेश कुमार और सरोज कुमार को गिरफ्तार करते हुए घटना में अभियुक्तों के उपयोग किये गये ब्रेजा कार (JH24D 9310) और दो मोबाईल जब्त किया गया।
छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह, बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक बिपिन बिहारी सिंह, सहायक अवर निरीक्षक लालदेव महतो सदलबल शामिल थे।
