धरती को बचाये रखने के लिए वनों का संरक्षण बेहद जरूरी: विजयंत

रामगढ़: भुरकुंडा स्थित ए’ला एंग्लाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल  में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। अवसर पर पौधरोपण के आलावा चित्र कला ओर भाषण प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी वर्गों के छात्र, छात्राएं ने हिस्सा लिया। जिनमें विवेक,सुजल, आयुष, सौरभ प्रजापति, सृष्टि रंगीला प्रिया शर्मा, श्रेया, शिवानी, कुमुद, कृष्णा, छवि, आलिया, आरसी, स्वाति, सोनाली, परी, रीता, विदुषी, नाथ्या मिश्रा, वैष्णवी, नमन प्रार्थी, स्नेहा वर्मा, गुंजन, प्रिया, पम्मी, शाहीन,फातिमा सहित अन्य शामिल रहे।

World Earth Day celebrated with enthusiasm at A'La Anglais School

मौके पर स्कूल के प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि आज प्रकृति विभिन्न प्रकार के जलवायु संकटों से जूझ रही है। इन संकटों से बचने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ वनों का संरक्षण जरूरी है। इसके लिए सभी को जागरूक होने और सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है।

अवसर पर चित्र-कला और भाषण के माध्यम से वन संपदा के महत्व को समझाते हुए पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण करने और प्रदूषण पर रोक लगाने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में टीचर धर्मेश सोनी, जय किशोर महतो, सूरज देव सिंह, अंजली सिन्हा, कंचन सोनी, कृष्ण कुमार अंबष्टा, कंचन दास, मोहनलाल बेदिया सहित अन्य ने योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!