Khabarcell.com

मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन से सेना का एक कैंप ध्वस्त हो गया है। जिससे 50 से ज्यादा सेना के जवान और आमलोगों के जमीन में दब जाने की संभावना जताई जा रही है। रेस्कयू के दौरान सात शव बरामद बताये जाते है जबकि 20 लोगों को बचाया गया है। राहत कार्य जारी है। बताया जाता है कि टुपुल में रेलवे निर्माण कार्य के समीप लगातार बारिश और लैंड स्लाइड से यह हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए घटना की जानकारी साझा करते हुए दुख प्रकट किया है। कहा कि बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है।

By Admin

error: Content is protected !!