पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उप मुख्मंत्री पद की ली शपथ
Khabarcell.com
बड़े राजनैतिक उथल-पुथल के बाद महाराष्ट्र में सरकार बदल गई है। शिव सेना के 49 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे ने भाजपा के नयी सरकार बना ली है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गये हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री बने हैं। गुरुवार शाम 7:30 महाराष्ट्र के राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी ने नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।