मध्यप्रदेश: दामोह जिले के बांदकपुर में स्थित जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में देव श्री जागेश्वरनाथ लोक के निर्माण को लेकर भूमिपूजन किया गया। जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन संपन्न हुआ।

बताया जाता है कि लगभग 100 करोड़ की लागत से जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण किया जाएगा। जबकि प्रथम चरण में लगभग 10 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य किए जाएंगे। यह लोक देश-दुनिया के अनंत श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम होगा।

अवसर पर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!