Comment on President condemnable ArjunComment on President condemnable Arjun

अर्जुन मुंडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी तीखी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के मंत्री और टीएमसी नेता अखिल गिरि के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दिल्ली के 25 तुगलक रोड स्थित अपने आवास में अर्जुन मुंडा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अखिल गिरि ने देश के राष्ट्रपति के ऊपर जिस तरीके से अभद्र टिप्पणी की है, वह निंदनीय है और दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात ये है कि पश्चिम बंगाल की सरकार, जहां स्वंय एक महिला मुख्यमंत्री है और उसके मंत्रिमंडल के सदस्य खुलेआम देश के महिला जनजाति राष्ट्रपति के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।इस मामले में ममता बनर्जी को स्वयं स्पष्टीकरण देना चाहिए। क्योंकि टीएमसी के मंत्री ने इस तरह का गलत बयान दिया है। यह बयान उन्होंने किसके कहने पर दिया है, यह बयान देश को अपमान करने वाला है।ऐसे मंत्री को ममता बनर्जी को अपने मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। साथ ही इस तरह के बयानों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि टीएमसी नेता के बयानों से स्पष्ट होता है कि यह टीएमसी के चरित्र में है। पश्चिम बंगाल की सरकार, देश के आदिवासियों और पश्चिम बंगाल के आदिवासियों का भी शोषण करती रही है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं, क्योंकि ये बयान अशांति फैलाने वाले हैं।

 

By Admin

error: Content is protected !!