Manmohan Singh death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को एम्स, दिल्ली में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें तकरीबन 08:00 बजे उन्हें एम्स  ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी। वे 92 वर्ष के थे और एक अरसे से बिमार चल रहे थे। 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के गणमान्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब के गाह प्रांत में हुआ था। जो अब पाकिस्तान में है। वे देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में गिने जाते थे। 

By Admin

error: Content is protected !!