Manmohan Singh: एम्स में निधन के उपरांत देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन का पार्थिव शरीर मोतीलाल नेहरू रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग की भीड़ उमड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई गणमान्य हस्तियों ने उनका अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। जानकारी के अनुसार डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को राजघाट, दिल्ली में किया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी भवन में जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां तिरंगा आधा झुका रहेगा। आधिकारिक रूप से कोई भी मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
वहीं विभिन्न राज्यों में भी पूर्व निर्धारित सरकारी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने भी राजकीय शोक के दौरान देश भर में अपने कार्यक्रमों और रैलियों को स्थगित कर दिया है।