रांची : सिक्किम घूमने गये रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें कई छात्रों को चोटें लगी है। जानकारी के अनुसार कॉलेज के 22 छात्र सिक्किम टूर पर गये हैं। आज सिलीगुड़ी जाने के क्रम में सिक्किम की राजधानी गंगटोक में यह हादसा हुआ है। बताया जाता है कि बस रफ्तार में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!