कई लोगों की मौत, सैकड़ों घायल
Taiwan Earthquake: ताइवान के तटीय इलाकों में बुधवार को भूकंप से भारी नुकसान हुआ। कई लोगो के मारे जाने और सैकडों लोगों के घायल होने की सूचंना मिल रही है। कई बहुमंजिला इमारतें ढह गई हैं। राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिजिंग समयानुसार सुबह लगभग 07:30 बजे भूंकप आया।
रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता सात से अधिक मापी गई है। भूकंप के झटकों से राजधानी ताइपे शहर सहित कई जगहों पर इमारतों को काफी क्षति पहुंची है। कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। रेल सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। वहीं भूकंप के झटके जापान और फिलीपींस तक महसूस किए गये है।
बताया जाता है कि बीते 25 वर्षों में यह सबसे अधिक तीव्रता का भूकंप है। इससे पहले ताइवान में वर्ष 1999 में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
Image courtesy social Media