राष्ट्रपति ने देश के चार विभूतियों को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को देश के चार विभूतियों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।  राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन और कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से अलंकृत किया।

 स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव को दिया गया भारत रत्न उनके सूपुत्र  पी. वी. प्रभाकर राव ने ग्रहण किया। जबकि  स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को दिया गया भारत रत्न उनके पौत्र जयंत चौधरी ने ग्रहण किया। स्वर्गीय डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को दिया गया भारत रत्न उनकी सुपुत्री डॉ. नित्या राव ने ग्रहण किया और स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को दिया गया भारत रत्न उनके सुपुत्र रामनाथ ठाकुर ने ग्रहण किया।

मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी चौबे सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!