हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का प्रधानमंत्री ने किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में 19 से 21 मई तक चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन को लेकर जापान के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से द्विपक्षीय बैठक की। दोनों राजनेताओं ने भारत की अध्यक्षता में जी-20 और जापान के अध्यक्षता में चल रहे जी-7 सम्मेलन के संबंध में बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर सहमति व्यक्त की। विचार-विमर्श में शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन, पर्यावरण उच्च प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की। वहीं जापान में चल रहे जी-7 समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्र से मुलाकात की।

वहीं जापान दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।  कांस्य की यह प्रतिमा मोतोयासु नदी के निकट स्थापित है और द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जहां एटम गिराया गया था, उस स्थान के काफी करीब है। महात्मा गांधी की यह प्रतिमा भारत और जापान के बीच दोस्ती और सद्भावना के प्रतीक के रूप में हिरोशिमा शहर को भेंट की गई है।

 

By Admin

error: Content is protected !!