Parshuram Sadan won in the quiz competition organized at DAV Barkakana.

रामगढ़: डीएवी बरकाकाना में मंगलवार को अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विद्यालय के सभी सदन के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन वीणा सिंह ने किया। प्रतियोगिता में परशुराम सदन 150 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा। वहीं 107 अंक प्राप्त कर द्रोण सदन दूसरे, 41 अंक के साथ अगस्त्य सदन तीसरे और 30 अंक प्राप्त कर वशिष्ठ सदन चौथे स्थान पर रहा। 

अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजिद ने कहा कि बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान की भी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे विश्व के विकास में योगदान कर सकें। डीएवी बरकाकाना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, और खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित करता है, ताकि वे वेद के रास्तों पर चलते हुए विज्ञान, संस्कृति और सामाजिक जानकारियों से परिपूर्ण हो सकें।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रमिला सिंह, ए. एन. बी. तिर्की, और पारितोष बर्णवाल ने योगदान दिया। 

By Admin

error: Content is protected !!