रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत पतरातू-रामगढ़ फोरलेन पर शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन पर सवार लोग सुरक्षित बच गए। मिली जानकारी के अनुसार चिकोर महुडर निवासी कालेश्वर बेदिया के स्कॉर्पियो (JH 01 CW 2423) पर ड्राइवर समेत परिवार की दो महिलाएं और एक बच्चा रामगढ़ की तरफ जा रहे थे। इस क्रम में रिशिका पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर एक अज्ञात बाइक सवार विपरीत दिशा से अचानक वाहन के सामने आ गया। जिसे बचाने के क्रम में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक बंद दुकान के सामने पलट गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पर भदानीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वाहन पर सवार लोगों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में वाहन सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहें। क्रेन के सहारे वाहन को सीधा किया गया।

By Admin

error: Content is protected !!