संत शिरोमणि रविदास के नाम पर होगा आदमपुर हवाई अड्डा

 

Pm punjab visit:  संत गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री एक फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। सर्वप्रथम प्रधानमंत्री आदमपुर हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। जहां हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा किया जाएगा। इसके उपरांत वे लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे पर नवनिर्मित टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे।

बताते चलें कि संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती पर आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर संत के नाम पर समर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही विमानन संरचना में महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए हलवारा हवाई अड्डे में बने टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया जाएगा। जो बेहतर कनेक्टिविटी और बड़े विमानों के रखरखाव के दृष्टिकोण से बेहद कारगर होगा। साथ ही लुधियाना में औद्योगिक और कृषि क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने अहम भूमिका निभाएगा। इस टर्मिनल में इंसुलेटेड छत, वर्षा जल संचयन प्रणाली, सिवरेज और जल उपचार संयंत्र स्थापित किए गए हैं और कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

By Admin

error: Content is protected !!