रामगढ़: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के छात्र उत्सव राज 93.2 अंक लाकर स्कूल के टॉपर बने हैं। वहीं कुमारी सेजल चौरसिया 87.2 अंक प्राप्त कर दूसरे और प्रिया सिंह 86.4 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर है। जबकि पीयूष राज ने 80.8 अंक लाकर चौथा स्थान हासिल किया है। परीक्षा में विद्यालय से 39 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या रोशी वाधवानी से सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
