भुरकुंडा (रामगढ़): ए’ला एंग्लाइज विद्यालय में बुधवार को अंतर सदनीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छह सदनों वाल्मिकी, नेताजी, अशोका, आर्यभट्ट, टैगोर और बुद्धा हाउस के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अवसर पर प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेल हमें अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, संघर्ष और सफलता का पाठ पढ़ाते हैं। शिक्षा के साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रतियोगिता के लीग और नॉकआउट चरण के सभी मुकाबले रोमांचक रहे। फाइनल मुकाबले में नेताजी हाउस ने आर्यभट्ट हाउस को पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। जबकि टैगोर हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टैगोर हाउस के अंशीत सिंह को बेस्ट सर्विस और नेताजी हाउस के रियांश टुडू को बेस्ट स्मैशर का पुरस्कार मिला। वहीं विजेता औल उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल शिक्षक कंचन सोनी का विशेष योगदान रहा।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!