लातेहार: झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय महुआटांड़ में अंतरराज्यीय समन्वय बैठक की गई। जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महुआटांड़ पूजा कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुसुमी (छत्तीसगढ़) रितेश चौधरी सहित कुसुमी और करौंधा के थाना प्रभारी शामिल रहे।
बैठक में सीमा पार होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने की रणनीति, उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े खुफिया इनपुट संकलन और साझाकरण पर विशेष चर्चा के साथ ही सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान और बेहतर समन्वय के लिए विशेष जोर दिया गया।
