भुरकुंडा (रामगढ़): सौंदा ‘डी’ में बिजली के तार (कॉपर) चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि बीते 15 जुलाई की रात सौंदा ‘डी’ में चोरों ने बिजली आपूर्ति के लिए लगे कॉपर तार काटकर चोरी कर ली थी।
मामले का अनुसंधान करते हुए अभियुक्त राजेश कुमार (35 वर्ष) पिता शेखबहादुर सिंह निवासी उरीमारी थाना कॉलोनी, जिला हजारीबाग और लालन भुईयां उर्फ बोना (26 वर्ष) पिता स्वर्गीय गोपाल भुईयां, निवासी टुंगरी टोला सौन्दा बगीचा थाना पतरातू (भुरकुंडा) जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किये गये केबल का कॉपर बरामद किया है। बताया जाता है कि अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास भी रहा है ।
