रामगढ़: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की बड़ी पहल “प्रहरी” के पुलिस की गश्ती जारी है। “प्रहरी” के तहत महिलाओं की सुरक्षा और छेड़खानी की रोकथाम को लेकर धरातल पर नियमित रूप से अभियान देखने को मिल रहा है। वहीं नशाखोरी और अड्डेबाजी के विरुद्ध भी औचक रूप से गश्ती की जा रही है।

इस क्रम में शुक्रवार को जिला अंतर्गत विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्र में प्रभारियों ने सदलबल पैदल गश्ती की। अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, आवागमन के रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्ती की गई। पुलिस की पैदल गश्ती से आम लोगों खासकर स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और कामकाजी महिलाओं में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा से बढ़ा है ।
