रांची: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति ने भूमिपूजन कर आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अवसर पर समिति के अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदाधिकारी, सदस्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए भव्य और आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। आयोजन को सफल व्यवस्थित बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी तन्मयता से जुट गए हैं।
