दिवंगत जिला उपाध्यक्ष गोपाल राम को दी श्रद्धांजलि

भुरकुंडा (रामगढ़): एसटी एससी ओबीसी काउंसिल के तत्वावधान में सोमवार को भुरकुंडा स्थित अंबेडकर स्थल में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें काउंसिल के जिला उपाध्यक्ष गोपाल राम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम कुमार पासवान और जबकि संचालन उमेश बेदिया ने किया। 

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय गोपाल राम के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की गई।

मौके पर आजाद भुइयां, बालेश्वर राम, अरुण कुमार पासवान, प्रेम विश्वकर्मा, सुरेश पासवान, रामचंद्र राम, राजेंद्र करमाली, कंचन दास, जगरनाथ पासवान, गोबिंद राम भुईंया, राजन करमाली,कुंदन कुमार, बैजनाथ राम, धनेश महली सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!