जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक 

चतरा: समाहरणालय में उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में प्रत्येक जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म का शत-प्रतिशत और समयबद्ध निबंधन CRS Portal पर अनिवार्य रूप से किया जाए। इस दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को सभी सरकारी अस्पतालों में उसी माह निबंधन पूरा करने, पंचायत सचिवों को नियमित रूप से पोर्टल पर एंट्री करने और मासिक रिपोर्ट जिला सांख्यिकी कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र में होने वाली जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म की सभी घटनाओं का समयबद्ध निबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही निजी नर्सिंग होम एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों से निर्धारित प्रपत्र में जन्म-मृत्यु की सूचना प्राप्त कर उसका समय पर निबंधन कराने को कहा।वहीं उन्होंने CRS पोर्टल की आईडी-पासवर्ड गोपनीय रखने और साइबर फ्रॉड से बचाव के भी निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को स्कूलों में जन्म प्रमाण-पत्र को लेकर जागरूकता चलाने का भी निर्देश दिया गया। 

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जन्म-मृत्यु का निबंधन समय पर कराएं, यह शिक्षा, योजनाओं और कानूनी कार्यों के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।