रामगढ़: राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स 2026 के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतियोगिता में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल घाटो (भुइयांडीह) ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा में 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 36 पदक अपने नाम किए हैं।
इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और लड्डू खिलाकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि खेल-कूद बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, संयम और संघर्ष करने की भावना पैदा करता है।
ये हैं पदक विजेता खिलाड़ी :
स्वर्ण पदक (7) – शौम्या साहू, मिष्टी कुमारी गुप्ता, ऋद्धिका कुमारी, नंदनी हेम्ब्रम, अभिरूप कुमार चौहान, श्रेयांश कुमार एवं साकेत कुमार मंडल।
रजत पदक (10) – संदर्भ कुमार, ओशैदुल हसन, प्रियांशी चौहान, सुदर्शन कुमार, नीरज कुमार, अंजन कुमार, हैदर नवाज हुसैन, प्रेम कुमार, बीना कुमारी एवं अफशीन नाज़।
कांस्य पदक (19) – अनामिका कुमारी, अन्विका सिन्हा, शामिया फरीदी, अंशिका कुमारी, आवी शाहा, उदय गुप्ता, अतुल्य प्रसाद, अमित कुमार भोगता, सिद्धांत सिंह, आदर्श कुमार, आशीष कुमार, कुंदन पटेल, नमन कुमार, धनराज शर्मा, नैना कुमारी, अल्फिशाह खातून, खुशी कुमारी, जिया कुमारी एवं अमृता कुमारी।
