रांची: आसमान में सोमवार को दुर्लभ खगोलीय घटना आम लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा। पश्चिम दिशा में चंद्रमा के करीब शुक्र ग्रह का नाजारा देखा गया। चमकदार तारे की तरह चमकते शुक्र ग्रह को देख लोग इस घटना को मोबाइल के कैमरे से कैद करते दिखे।

खगोल विज्ञान में चांद और शुक्र का इस तरह पास-पास दिखना चंद्र-शुक्र युति (Moon-Venus Conjunction) कहलाता है। सोमवार को दोनों के बीच की दूरी काफी कम रह गई।  जिससे दोनों एक साथ चमकते नजर आए। 

विशेषज्ञों के अनुसार 14 सितंबर को ये सिर्फ युति नहीं, बल्कि चंद्र-शुक्र ग्रहण है। कोलकाता में शाम 5:49 पर शुक्र चांद के पीछे गायब हो गया और 6:24 पर फिर निकला। रांची-पटना में भी सूर्यास्त के बाद करीब 1 घंटे तक पश्चिमी क्षितिज पर ये जोड़ी साफ देखी गई। 

वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्र इस हफ्ते अपनी सबसे ज्यादा चमक पर है। शाम ढलने के बाद पश्चिमी आकाश में दिखा ये खूबसूरत नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।