रांची: राजधानी रांची में मंगलवार को बिजली विभाग के अलग-अलग कामों का असर कई इलाकों पर पड़ेगा। 6 अक्टूबर को मेंटेनेंस, लाइन केबलिंग और पेड़ों की टहनियों की छंटाई के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी। कुछ इलाकों में सुबह से दोपहर और कुछ जगहों पर शाम तक बिजली संकट रहेगा।

रातू क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली प्रभावित

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुरहुरी, काटमकुली, रातू, मेखमंद्रो, सिमलिया, काठीटांड़, तिलता, कमड़े, गोविंद नगर, पिर्रा और फ्रेंड्स कॉलोनी समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सुखदेवनगर की कब्रिस्तान गली तथा सिमलिया और चालाटोली के आसपास बिजली बंद रहेगी।

मोरहाबादी और बरियातू में भी असर

मोरहाबादी के पार्क प्राइम होटल और आसपास के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जुडियो मॉल साइड गली, दुर्गापूजा पंडाल, बोड़िया रोड, बनियाटोली, आरसी मिश्रा गली और मेनकी कॉम्प्लेक्स भी इसकी चपेट में रहेंगे।

आलम हॉस्पिटल के पास मस्जिद गली-पहाड़ साइड और बरियातू के दिवाकर नगर में श्रिया एनक्लेव के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।

ओरमांझी के गांवों में तीन घंटे कटौती

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओरमांझी ब्लॉक चौक, उलातू, दहू, हरचंदा, सिलदिरी, तपे, चायबगान, बारीडीह, हटवाल, पांचा, चुटूपालू, पिस्का, बरतुवा, कुटे और उखरीद समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बुंडू शहरी क्षेत्र, नावाडीह टोली, अनुमंडल कार्यालय, कुम्हार टोली, तमाड़ थाना, बस स्टैंड, रायडीह मोड़ और प्रखंड परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सोनाहातू बाजारटांड़, दानाडीह, जित्तु, परमडीह, एडकिया, कूदाडीह और नीमडीह में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

नामकुम में दो चरणों में बिजली बंद

नामकुम के बरगावां, जेएसी काउंसिल, पानी फैक्ट्री, छोटानागपुर लॉ कॉलेज, नामकुम थाना, टाटा रोड, शक्तिनगर, नामकुम बाजार, चाय बागान और पॉलिटेक्निक कॉलेज क्षेत्र में शाम 3:15 बजे से 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इससे पहले सुबह 10:45 बजे से दोपहर 3 बजे तक रामपुर चौक, पलांडू, रिंग रोड, सरवल, मालती, जामुन टोली, गड़के, जामचुवा, रामपुर टाटा रोड, राजा उलातू और गड़के पेट्रोल पंप के आसपास बिजली प्रभावित रहेगी।

चुटिया और कोकर में छह घंटे का शटडाउन

चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर 5बी, कृष्णापुरी रोड नंबर 13, महादेव मंडा और लोअर चुटिया में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कोकर के मूर्ति गली, मिशन कॉलोनी, डॉन बॉस्को स्कूल के आसपास और रामनगर-हैदरअली क्षेत्र भी इसी अवधि में प्रभावित रहेंगे।

महादेव मंडा फीडर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी। इससे बेल बगान, नया टोली, समलोंग और मक्चुन्द टोली समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

पुंदाग और आसपास दो घंटे बिजली गुल

दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आलम चौक, टॉप पुंदाग, इलाही नगर, ऑफिसर लेन, शालीमार बाग, दीपाटोली, पंचम नगर, लाजपत नगर, साहू चौक और अमन ग्रीन सिटी समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अदालतहातु से सुकुरहुट्टू तक असर

अदालतहातु देवी मंडप के पास, वृंदावन कॉलोनी और जगतपुरम कॉलोनी के दुर्गापूजा पंडालों के आसपास तथा सुकुरहुट्टू में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

शहर के मध्य इलाके भी प्रभावित

एड्रे हाउस, रेडियम रोड, सर्कुलर रोड, कचहरी रोड, डेप्टी पड़ा और लैंड टैंक रोड के आसपास सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं, परसटोली, न्यू परसटोली, दर्जी मोहल्ला, एसओपी और आसपास के इलाकों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।

निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।