भुरकुंडा (रामगढ़): सौंदा ‘डी’ पंचायत भवन में शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मी और स्थानीय लोगों ने एक मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि बीते 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया। 

शोक सभा में पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्लू पाण्डेय, पतरातू प्रखंड नाजिर कैलाश मुंडा, सुपरवाइजर कमलेश सिंह, मुस्ताक अंसारी, पंचायत सचिव सावित्री कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार, बीएलओ गीता दुबे, सुनीति देवी, सरिता कुमारी, रीता देवी, कुसुम देवी, नीलू देवी, लक्ष्मी देवी, देववती देवी, रीता किंडो, सरोज देवी, किरण खलखो, रवींद्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य उपस्थित थीं।

 

नोट-विज्ञापन संबंधित किसी भी दावे की पुष्टि खबरसेल नहीं करता है।