बड़़कागांव: पोटंगा पंचायत के न्यू बरटोला ग्रामीणों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रकृति पर्व सरहुल आगामी 14 एवं 15 मार्च 2023 को मनाने का निर्णय लिया। वहीं 16 मार्च को सरहुल महोत्सव को लेकर संथाली सांस्कृतिक नाच-गान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान सभी नव युवकों को अपने रीती रिवाज को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया।khabarcell
यह भी पढ़ें- रामगढ़ में पुलिस ने 350 केजी जावा महुआ किया नष्ट
बैठक में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, पोटंगा पंचायत के उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, पोटंगा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, मांझी हड़ाम दिनेश्वर मांझी, पराणिक हड़ाम लेचा मांझी, नायके हड़ाम पाहन मांझी, जोगवा हड़ाम छोटका मांझी, कोका मांझी, त्रिलोक सोरेन, योंगा किस्कू, चमेशलाल सोरेन, सुखराम बेसरा, तालु सोरेन, करमा मांझी, रमेश हेंब्रम, रमेश हंसदा, देवीलाल सोरेन, सिकेंद्र सोरेन, सुरेश साहिल हेंब्रम, सुनील सोरेन, दशाराम बंशीलाल हेंब्रम, तलमी देवी, हीरामुनी देवी, फुलकी देवी, रतनी देवी, मलोती देवी, सपना कुमारी, शांति देवी, किरण देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, मोनिका मुर्मू, सोनमति देवी, जगमति देवी, प्रीति बेसरा, चांदमुनी देवी, रजनी कुमारी, रंधनी देवी, ललिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।khabarcell