यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को हराया

नई दिल्ली : राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना गुरुवार को संपन्न हुई। परिणाम एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में आया। द्रौपदी मुर्मू ने 64% वोट लाकर अपने प्रतिद्वंद्वी यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हरा दिया। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति बन गयी हैं।

 

उनकी जीत पर भाजपा सहित एनडीए के दलों में हर्ष का माहौल है। वहीं देश भर में जगह जगह द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बने पर उत्साह का माहौल है। विशेष कर जनजातीय समुदाय के लोग में काफी खुशी और उमंग का माहौल है। देश के इतिहास में द्रौपदी मुर्मू पहली जनजातीय समुदाय से आनेवाली राष्ट्रपति हैं।

इधर, झारखंड में जगह-जगह उत्सव का नजारा दिख रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर। कई जगह ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई और शुभकामनाएं भी दी हैं।

By Admin

error: Content is protected !!