रिपोर्ट :- संजय राम
बारियातू (लातेहार): प्रखंड के डाढ़ा पंचायत अंतर्गत करमाही धर्मकुड़िया भवन में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत के तत्वधान में लातेहार जिला कमिटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रवि तिग्गा, प्रदेश उपाध्यक्ष वेरी भगत, प्रदेश महासचिव एतवा किस्पोट्टा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रेनू तिर्की मुख्य रूप से उपस्थिति थे। लातेहार जिला कमिटी पुनर्गठन व विस्तार को लेकर आपस मे विशेष चर्चा की गई।
चर्चा के पश्चात जिलाध्यक्ष अशोक उरांव, उपाध्यक्ष राजू उरांव, सुरेश उरांव, मुनिया उरांव, सुरेश उरांव, महासचिव सचिव उरांव, सचिव मीना उरांव, सुनील उरांव, संतोष उरांव, उपसचिव कुलेश्वरी उरांव ,कोषाध्यक्ष श्याम लाल उरांव, सहायक कोषाध्यक्ष चंदन उरांव, सदस्य के रूप में मोहन उरांव, अमर उरांव, सुनीता उरांव, कार्तिक उरांव, राजेश्वरी उरांव, बरिया उरांव, रामखेलावन उरांव, जिला सलाहकार राजकुमार उरांव, जिला प्रवक्ता जलेश्वर उरांव, मिडिया प्रभारी जयपाल उरांव व सुरेश उरांव मनोनीत किये गए।
सभी नवचयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके ठीक पूर्व सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत सरना शॉल ओढ़ाकर स्थानीय कमिटी द्वारा किया गया।